बिहार सरकार ने Bhulekh Bihar और Bihar Bhumi जैसे डिजिटल पोर्टल्स लॉन्च किए हैं, जहां आप जमीन से जुड़ी सारी जानकारी को ऑनलाइन सिर्फ कुछ क्लिक में देख और डाउनलोड कर सकते हैं। जैसे - अपना खाता RoR, भू-मानचित्र, दाखिल आवेदन, स्थिति, एल पी सी आवेदन, एल पी सी स्थिति आदि।
अपना खाता (RoR) देखें
अपना खाता देखने के लिए नीचे दी जानकारी को ध्यान से पढ़े और स्टेप बाय स्टेप फॉलो करे।
- आपको main पोर्टल बिहार भूमि http://biharbhumi.bihar.gov.in पर विजिट करना है।
- अब अपना खाता देखें (ROR) पर जाना है।
- आपकी स्क्रीन पर एक नक्शा आएगा, जिसमे आपको अपना जिला सेलेक्ट करना है।
- फिर तहसील नक़्शे में अंचल (Tehsil/Circle), और गाँव नक़्शे में मौजा (गाँव का नाम) को चुनना है।
- आप अपनी ज़मीन की जानकारी देखने के लिए इन विकल्पों में से चुन सकते हैं – मौजा के सभी खाते, खेसरा नंबर, खाता नंबर या खाताधारी का नाम से देखें
- अब आपको नीचे लिखे हुए खाता खोजें लिंक पर जाना है।
- तुरंत आपके सामने एक लिस्ट ओपन होगी।
- इस लिस्ट में आपके नाम के बिलकुल सामने वाला ऑप्शन पर जाना है।
- आपकी जमीन का पूरा खाता विवरण (RoR) स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- आप RoR को PDF में डाउनलोड या प्रिंट कर सकते है।
- यह जमीन से जुड़े कानूनी, बैंकिंग, दाखिल-खारिज, विरासत आदि के लिए helpful होता है।
भू-नक्शा देखें
- बिहार भूमि पोर्टल https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जाना है।
- होम पेज में आपको ऑनलाइन सूचना में नंबर 6 भू-नक्शा - राजस्व मानचित्र पर क्लिक करना है।
- अब आप bhunaksha bihar पोर्टल https://bhunaksha.bihar.gov.in/10/index.jsp redirect हो जाएंगे।
- इसके बाद Screen पर view Map लिंक पर जाना है।
- अब एक Location पेज आएगा। जिसमे आपको नीचे दी इनफार्मेशन को भरना है।
- अब आपकी जमीन या गांव का नक्शा स्क्रीन पर show हो जाएगा।
- आप उसे ज़ूम इन/आउट करके detail से देख सकते हैं।
- Reports में नीचे स्क्रॉल करें।
- अब LPM Report (भूमि नक्शा रिपोर्ट) लिंक पर क्लिक करें।
- यहां से आप अपनी जमीन की जानकारी को PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।
जमाबंदी पंजी देखें
ये किसी जमीन की कानूनी जानकारी और उसके स्वामित्व (ownership) का रिकॉर्ड यानी सरकारी भूमि दस्तावेज़ है। इसको "भूमि रिकॉर्ड रजिस्टर" या "पंजी-II भी कहते है।
- बिहार में जमाबंदी पंजी चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जाना है।
- होम पेज पर नीचे दिए ऑप्शन में से जमाबड़ी पंजी देखे बटन को क्लिक करना है।
- अब स्क्रीन पर online mutation पंजी-II प्रतिवेदन का एक फॉर्म शो होगा।
- फॉर्म में आपको जिले व अंचल को चुन कर प्रोसीड करना है।
- आगे हल्का, और मौजा की जानकारी को भरना है।
- ज़मीन की जानकारी खोजने के लिए आप रैयत का नाम, प्लॉट नंबर (खसरा नंबर), खाता नंबर, जमाबंदी संख्या या समस्त जमाबंदी नाम अनुसार विकल्प चुन सकते हैं।
- लास्ट में सुरक्षा कोड डालकर आपको सर्च करना है।
- सर्च करते ही पंजी-II प्रतिवेदन सूची (Register-II Report List) नीचे ओपन हो जाएगी।
- आपको view पर क्लिक करना है जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपकी जमीन की डिटेल्स जमाबंदी पंजी प्रति आ जाएगी।
- आप इस जमाबंदी पंजी प्रति को अपने फ़ोन या लैपटॉप में डाउनलोड बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है।
दाखिल ख़ारिज आवेदन (Mutation Application)
भूमि या संपत्ति के स्वामित्व में बदलाव को जब सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज किया जाता है जिसे दाखिल खारिज कहते है। यानी ज़ मीन की खरीद-बिक्री, वारिस द्वारा उत्तराधिकार, या उपहार/वसीयत से जमीन transferred होती है, तब Mutation जरूरी होता है।
- होमपेज पर मौजूद Online Mutation Application लिंक पर जाना है।
- ऑनलाइन म्युटेशन के लिए अपना अकाउंट रजिस्टर करना है।
- अकाउंट रजिस्टर के लिए आपको Online Services Login फॉर्म में नीचे Registration बटन पर जाना है।
- अब सामने एक User Registration इनफार्मेशन का फॉर्म ओपन होगा।
- आपको अपनी पर्सनल जानकारी और अपना एड्रेस बताना है।
- जैसे आपका अकाउंट रजिस्टर होगा, आपको फिर से अपना username और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
- दाखिल खारिज (Online Mutation) एप्लीकेशन फॉर्म आपकी डिस्प्ले पर खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको मांगी गई लगभग सारी जानकारी को स्टेप बाय स्टेप भरना है।
- आवेदनकर्ता अपने हस्ताक्षर और मोबाइल नंबर के साथ यह अनुरोध (request) करता है कि उसकी उसकी जमीन का ऑनलाइन दाखिल-खारिज किया जाए।
- जानकारी भरने के बाद आपको उसे recheck करना है और सबमिट कर देना है।
- अब आपका दाखिल खारिज आवेदन प्रोसेस कंप्लीट हो गया है।
दाखिल ख़ारिज आवेदन की स्थिति
ऑनलाइन Mutation Status चेक करने के लिए आपको नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना है।
- होम पेज पर आपको दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थिति (Check Mutation Application Status) देखें बटन को सेलेक्ट करना है।
- ऐसा करते ही APPLICATION STATUS OF MUTATION का एक फॉर्म आपकी स्क्रीन पर शो होगा।
- आपको इसमें जरूरी जानकारी भरनी है। जैसे:- जिला, अंचल, वित्तीय वर्ष
- इसके बाद proseed कर आगे बढ़ना है।
- सर्च के लिए आप केस नंबर, डीड नंबर, रजिस्ट्रेशन वर्ष, मौजा (गांव) या प्लॉट नंबर में से कोई एक चुनें।
- लास्ट में आपको कैप्चा कोड भरकर सबमिट कर देना है।
- अगर आपने ये जानकारी सही भरी है, तो आपकी म्युटेशन आवेदन की वर्तमान स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
- इसमें आवेदन "Pending", "Approved", या "Rejected" है, ये लिखा होगा।
एल० पी० सी० आवेदन
Land Possession Certificate यानी भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र आवेदन के लिए नीचे दी गई लगभग सारी जानकारी को फॉलो करे।
- वेबसाइट के होमपेज पर जाकर ऑनलाइन एलपीसी आवेदन करें लिंक पर क्लिक करना है।
- एल० पी० सी० आवेदन करने के लिए आपको अपना अकाउंट लॉगिन करना है।
- इसके लिए मोबाइल नंबर और कैप्चा डालकर sign in पर क्लिक करना है।
- अगर अकाउंट नहीं बना है तो अकाउंट रजिस्टर करना है।
- आपको registration बटन पर टैब करना है।
- आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में निम्नलिखित जानकारी को भरना है। जैसे:- पर्सनल जानकारी, एड्रेस डिटेल्स
- लास्ट में register now पर क्लिक करना है।
- अब आपको एल० पी० सी० आवेदन फॉर्म में जो भी जानकारी मांगी है उसे ध्यान से भरना है और recheck करना है।
- आपको सभी मांगे गए दस्तावेज को अपलोड करना है।
- खतियान / जमाबंदी
- रसीद (लगान भुगतान की)
- पहचान प्रमाण (आधार / वोटर ID)
- फिर सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपको एक Acknowledgement Receipt और Reference Number मिलेगा।
- जिससे आप एल० पी० सी० आवेदन स्थिति को ट्रैक कर सकते है।
एल० पी० सी० आवेदन स्थिति
- आपको LPC Application Status लिंक पर क्लिक करना है।
- अब भूमि दखल-कब्ज़ा (LPC) प्रमाण-पत्र के आवेदन की स्तिथि का फॉर्म खुलेगा।
- इसमें आपको निम्नलिखित जानकारी जिला और अंचल को भरना है।और प्रोसीड करना है।
- अब वित्तीय वर्ष को चुनकर नीचे दिए किसी भी एक ऑप्शन को चुनना है।
- केस नंबर
- प्रमाण पत्र संख्या
- अब आपको कैप्चा कोड डालकर ग्रीन search बटन पर क्लिक करना है।
- आपकी स्क्रीन पर स्टेटस ओपन हो जाएगा जिसमे आवेदन Pending, Approved, या Rejected है, लिखा होगा।
स्टेटस "Approved" होने के बाद, आपको "Download LPC" लिंक पर क्लिक कर Download कर लेना है।
हेल्पलाइन
बिहार भूमि से जुड़ी किसी भी समस्या या जानकारी के समाधान के लिए आप नज़दीकी बिहार भूमि हेल्पडेस्क केंद्र जाएं या नीचे दिए गए माध्यमों से सहायता प्राप्त करें।
- Helpline number:- 18003456215
- Email:- emutationbihar@gmail.com